Tuesday, October 20th, 2026

फ्रेंडशिप' का टीजर रिलीज, अपनी डेब्यू तमिल फिल्म में पहली बार लीड रोल में नजर आएंगे भज्जी


क्रिकेट के बाद हरभजन सिंह अब फिल्मी दुनिया में भी नजर आएंगे। सोमवार को हरभजन की पहली तमिल फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ का टीजर रिलीज किया गया है। हरभजन ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म के टीजर को तीन भाषाओं तमिल, तेलगु और हिंदी में शेयर किया। रोमांटिक-स्पोर्ट्स फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ से हरभजन तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। हरभजन ने फिल्म का टीजर शेयर कर लिखा, शार्प, क्रिस्प, इंटेंस ये रहा मेरी फिल्म ‘फ्रेंडशिप' का टीजर, एंजॉय कीजिए।’ भज्जी की यह फिल्म तीन भाषाओं तमिल, तेलुगू और हिंदी में ही रिलीज की जाएगी। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही हरभजन के फैंस, फैमिली, फ्रेंड्स, बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। उनकी एक्टिंग की तारीफ भी हो रही है। सुरेश रैना और वीवीएस लक्ष्मण ने भी फिल्म का टीजर शेयर कर हरभजन को बधाई दी है। 'फ्रेंडशिप' में हरभजन सिंह कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आएंगे। उनकी इस फिल्म में एक्शन, रोमांस, डांस, कॉलेज लाइफ और क्रिकेट भी देखने को मिलेगा। हरभजन इससे पहले भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं, मगर वो स्पेशल अपीरियंस थे। उन्होंने 2004 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में पहली बार स्पेशल अपीरियंस किया था। इसके बाद वे 2013 में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म ‘भाजी इन प्रॉब्लम’ में नजर आए थे। 2015 में हरभजन ने फिल्म 'सेकंड हैंड हस्बैंड' में भी स्पेशल अपीरियंस किया था।

फिल्म में अर्जुन, लोसलिया और सतीश भी आएंगे नजर
हरभजन की ‘फ्रेंडशिप’ का निर्देशन जॉन पॉल राज और शाम सूर्या ने किया है। फिल्म में हरभजन के अलावा जाने-मानने एक्टर अर्जुन, तमिल ‘बिग बॉस-3’ फेम लोसलिया मारियानेसन और सतीश भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पिछले साल 7 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई थी। ‘फ्रेंडशिप’ के अलावा हरभजन के पास कई प्रोजेक्ट लाइन-अप हैं। हरभजन से पहले कई क्रिकेटर्स भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय